मारपीट के आरोप में गोल्फर काबरेरा को दो साल की सजा

मारपीट के आरोप में गोल्फर काबरेरा को दो साल की सजा

मारपीट के आरोप में गोल्फर काबरेरा को दो साल की सजा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 8, 2021 10:02 am IST

ब्यूनस आयर्स, आठ जुलाई (एपी) मास्टर्स और अमेरिकी ओपन के पूर्व विजेता अर्जेन्टीना के गोल्फर एंजेल काबरेरा को अपनी पूर्व जोड़ीदार से मारपीट के आरोपों में दो साल जेल की सजा सुनाई गई है।

ब्यूनस आयर्स के उत्तर-पश्चिम के स्थित कोरडोबा प्रांत की एक अदालत ने 51 साल के गोल्फर काबरेरा को सेसिलिया टोरेस माना से मारपीट, धमकाने और प्रताड़ित करने का दोषी पाया। सेसिलिया 2016 से 2018 के बीच उनकी जोड़ीदार रही।

काबरेरा ने सुनवाई के दौरान किसी भी तरह के गलत काम से इनकार किया था। उन्हें तुरंत प्रभाव से अपनी सजा काटनी होगी।

अभियोजक लॉरा बातिस्तेली ने टीवी चैनल टोडो नोटिसियास को बताया, ‘‘उसकी स्थिति इससे भी अधिक जटिल है, उसके खिलाफ और भी आरोप हैं जिनके लिए गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया है। और भी पीड़ित हैं।’’

काबरेरा के खिलाफ सबसे पहले सेसिलिया ने आरोप लगाए थे जिसके बाद दो और महिलाओं ने ऐसा ही किया।

यह गोल्फर जुलाई 2020 में बिना स्वीकृति लिए अमेरिका गया जिसके बाद कोरडोबा प्रांत को उनकी गिरफ्तारी का आग्रह करना पड़ा। जनवरी में इंटरपोल के एजेंटों ने उन्हें रियो डि जिनेरियो से गिरफ्तार किया। पिछले महीने उन्हें ब्राजील से प्रत्यर्पित किया गया जिससे कि उनके खिलाफ सुनवाई हो सके।

एपी सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में