ऐन मौके पर ओलंपिक में जगह बनाने वाली गोल्फर दीक्षा तोक्यो रवाना

ऐन मौके पर ओलंपिक में जगह बनाने वाली गोल्फर दीक्षा तोक्यो रवाना

ऐन मौके पर ओलंपिक में जगह बनाने वाली गोल्फर दीक्षा तोक्यो रवाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: July 31, 2021 11:09 am IST

तोक्यो, 31 जुलाई ( भाषा ) भारतीय गोल्फर दीक्षा डागर ऐन मौके पर ओलंपिक में खेलने का मौका मिलने के बाद शनिवार को तोक्यो रवाना हो गई ।

महिलाओं की गोल्फ स्पर्धा चार अगस्त से शुरू होगी ।

दीक्षा ने रवानगी से पहले कहा ,‘‘ एशियाई खेलों और ओलंपिक में देश के लिये खेलना मेरा सपना है ।मैं देश के लिये पदक जीतना चाहती हूं । इसके लिये मेहनत करती रहूंगी ।’’

दीक्षा रिजर्व खिलाड़ियों में थी लेकिन दूसरे खिलाड़ी के नाम वापिस लेने के बाद उसे खेलने का मौका मिला ।

अदिति अशोक भी तोक्यो में भारतीय चुनौती पेश करेंगी ।

भाषा मोना नमिता

नमिता


लेखक के बारे में