कोचिंग में सुधार पर गोपीचंद की अगुवाई वाली समिति के प्रस्तावों पर चरणबद्ध अमल होगा : मांडविया

कोचिंग में सुधार पर गोपीचंद की अगुवाई वाली समिति के प्रस्तावों पर चरणबद्ध अमल होगा : मांडविया

कोचिंग में सुधार पर गोपीचंद की अगुवाई वाली समिति के प्रस्तावों पर चरणबद्ध अमल होगा : मांडविया
Modified Date: February 5, 2026 / 04:04 pm IST
Published Date: February 5, 2026 4:04 pm IST

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) खेलमंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय कोचिंग के ‘इकोसिस्टम’ में बदलाव पर पुलेला गोपीचंद की अध्यक्षता वाले कार्यबल के सुझावों पर चरणबद्ध तरीके से अमल किया जायेगा और प्रारंभिक चरण में उनकी मान्यता और प्रशासन के लिये राष्ट्रीय बोर्ड का गठन शामिल है ।

भारत में कोचिंग नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिये किये जा रहे प्रयासों के संदर्भ में राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में मांडविया ने कार्यबल द्वारा दिये गए सुझावों की जानकारी दी ।

मांडविया ने कहा ,‘‘ कार्यबल के सुझावों पर चरणबद्ध तरीके से अमल होगा । पहला चरण एनसीएबी (राष्ट्रीय कोच मान्यता बोर्ड) का गठन है ।इसके बाद लाइसेंसिंग और अलग अलग चरण तय किये जायेंगे ।’’

राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच गोपीचंद की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय कार्यबल ने भारत के कोचिंग इकोसिस्टम को बिखरा हुआ, अनिरंतर और संस्थागत ताकत की बजाय व्यक्तिगत प्रयासों पर निर्भर बताया था । कार्यबल ने अपनी 43 पन्नों की रिपोर्ट में इसमें सुधार के लिये गई सुझाव दिये थे ।

इसमें प्रमाणन बोर्ड की देखरेख में तीन स्तरीय व्यवस्था और कोचों के लिये भी सरकार द्वारा वित्तपोषित टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) शामिल है ।

भाषा

मोना सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में