महा ओपन: इवाश्का ने शीर्ष वरीय अगस्टिन गोमेज को हराकर उलटफेर किया

महा ओपन: इवाश्का ने शीर्ष वरीय अगस्टिन गोमेज को हराकर उलटफेर किया

महा ओपन: इवाश्का ने शीर्ष वरीय अगस्टिन गोमेज को हराकर उलटफेर किया
Modified Date: February 23, 2026 / 07:40 pm IST
Published Date: February 23, 2026 7:40 pm IST

पुणे, 23 फरवरी (भाषा) बेलारूस के इल्या इवाश्का ने सोमवार को यहां महा ओपन एटीपी चैलेंजर 75 टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त फेडरिको अगस्टिन गोमेज को तीन सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में हराकर बड़ा उलटफेर किया।

मंगलवार को 32 साल के होने वाले इवाश्का ने बालेवाड़ी टेनिस स्टेडियम में दो घंटे 25 मिनट में 6-1, 1-6, 7-6 (7) से जीत हासिल की।

अन्य मैचों में जापान के युता शिमिज़ु ने इटली के लोरेंजो कार्बनी को 6-4, 6-4 से, ब्रिटेन के एलास्टेयर ग्रे ने पोलैंड के डैनियल मिखाल्स्की को 6-3, 3-6, 6-3 से और क्रोएशिया के डुजे अजदुकोविच ने कोरिया के शिन सान हुई को 6-2, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

भारत के दो खिलाड़ी भी कोर्ट पर उतरे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जापान के ताकुया कुमासाका ने अंतिम क्वालीफाइंग राउंड में एस डी प्रज्वल देव को 6-4, 6-2 से और चीनी ताइपे के तुंग लिन वू ने दिग्विजय प्रताप सिंह को 7-5, 6-4 से पराजित किया।

जापान के मैक्स कास्निकोव्स्की, मासामाची इमामुरा, युसुके ताकाहाशी और मलेशिया के मित्सुकी वेई कांग लियोंग क्वालीफाई करने वाले अन्य खिलाड़ी थे।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में