ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीती

ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीती

ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीती
Modified Date: October 1, 2025 / 08:31 pm IST
Published Date: October 1, 2025 8:31 pm IST

गुंटूर (आंध्र प्रदेश), एक अक्टूबर (भाषा) तमिलनाडु के ग्रैंडमास्टर पी इनियान ने बुधवार को यहां 62वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीत ली।

इनियान को 11 दौर तक चले इस टूर्नामेंट में एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा । शीर्ष वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने सात जीत और चार ड्रॉ के बाद 11 में से नौ अंक हासिल किए।

इनियान ने अपने राज्य के साथी और अंतरराष्ट्रीय मास्टर हर्ष सुरेश, रेलवे के जीएम दीपन चक्रवर्ती और पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड के जीएम शशिकिरण कृष्णन को हराया।

दस दिन तक चले इस टूर्नामेंट में देश भर के 394 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया जिनमें 14 जीएम, 30 आईएम और 15 फिडे मास्टर्स शामिल थे।

इनियान अंतिम दौर से पहले एकल बढ़त पर थे लेकिन अभिजीत गुप्ता के साथ मैच ड्रॉ होने से वह और केरल के आईएम गौतम कृष्णा नौ अंक से बराबरी पर आ गए। लेकिन बेहतर टाई ब्रेक नतीजों के आधार पर इनियान को विजेता घोषित किया गया और गौतम उपविजेता रहे।

इस जीत से इनियान क्लासिकल और रैपिड दोनों वर्गों में राष्ट्रीय चैंपियन बन गए। इनियान ने इस साल मार्च में राष्ट्रीय रैपिड खिताब जीता था।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में