गुजरात जाइंट्स ने दबंग दिल्ली को हराया

Ads

गुजरात जाइंट्स ने दबंग दिल्ली को हराया

  •  
  • Publish Date - January 17, 2024 / 10:07 PM IST,
    Updated On - January 17, 2024 / 10:07 PM IST

जयपुर, 17 जनवरी ( भाषा ) गुजरात जाइंट्स ने दबंग दिल्ली के जीत के सिलसिले पर रोक लगाते हुए प्रो कबड्डी लीग के मैच में उसे बुधवार को 31 . 26 से हराया ।

गुजरात के लिये दीपक सिंह ने सर्वाधिक अंक बनाये जबकि दिल्ली के कप्तान आशु मलिक ने 10 स्कोर किया ।

दिल्ली ने जल्दी ही बढत बना ली थी लेकिन गुजरात ने समय पर वापसी की और प्रतीक दहिया ने आठवें मिनट में पहला आल आउट किया । इसके बाद से दिल्ली की टीम उबर ही नहीं सकी ।

भाषा

मोना

मोना