गुकेश को रानिंदु लियानागे ने हराया

Ads

गुकेश को रानिंदु लियानागे ने हराया

  •  
  • Publish Date - March 23, 2022 / 08:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:37 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च ( भाषा ) भारत के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को श्रीलंका के रानिंदु लियानागे ने 19वें दिल्ली इंटरनेशनल ओपन शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे दौर में हरा दिया ।

दूसरी वरीयता प्राप्त रूस के पावेल पोंक्रातोव , तीसरी वरीयता प्राप्त गत चैम्पियन अभिजीत गुप्ता और चौथी वरीयता प्राप्त पराग्वे के नौरिस डेलगाडो रामिरेज को निचली रैंकिंग वाले प्रतिद्वंद्वियों ने ड्रॉ पर रोका । तीसरी वरीयता प्राप्त अर्जुन एरिगेसी ने अनुभवी ग्रैंडमास्टर पी कार्तिकेयन को मात दी ।

गुप्ता को पूर्व राष्ट्रीय महिला चैम्पियन पद्मिनी राउत ने ड्रॉ पर रोका ।

भाषा

मोना

मोना