अगले साल सात फरवरी को होगी गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय मैराथन

अगले साल सात फरवरी को होगी गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय मैराथन

अगले साल सात फरवरी को होगी गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय मैराथन
Modified Date: September 10, 2026 / 08:00 pm IST
Published Date: September 10, 2026 8:00 pm IST

गुवाहाटी, 10 सितंबर (भाषा) गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय मैराथन के पहले सत्र का आयोजन यहां अगले साल सात फरवरी को किया जाएगा जिसमें करीब 12 हजार प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

पीएमजी स्पोर्ट्स एलएलपी द्वारा आयोजित इस मैराथन की घोषणा बृहस्पतिवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर की मौजूदगी में की।

असम पर्यटन विकास निगम (एटीडीसी) इस मैराथन से राज्य प्रायोजक के तौर पर जुड़ा रहेगा। मैराथन की कुल पुरस्कार राशि एक करोड़ 25 लाख रुपये है।

मुख्यमंत्री सरमा ने बयान में कहा, ‘‘हम इसे एक स्थायी खेल विरासत की शुरुआत के तौर पर देखते हैं। एक ऐसा वार्षिक आयोजन जो लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित करेगा। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा और राज्य के लिए नए अवसर पैदा करेगा। मैं आयोजकों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं।’’

गावस्कर ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि गुवाहाटी के लिए दुनिया के प्रमुख मैराथन शहरों में शामिल होने का यह सही समय है। हमारा लक्ष्य गुवाहाटी अंतरराष्ट्रीय मैराथन को एक प्रतिष्ठित वैश्विक आयोजन के रूप में विकसित करना है जिसमें दुनिया भर के शीर्ष धावक हिस्सा लें।’’

भाषा सुधीर नमिता

नमिता


लेखक के बारे में