हालैंड ने दो गोल करके ब्राजील को बाहर किया, नॉर्वे को पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

हालैंड ने दो गोल करके ब्राजील को बाहर किया, नॉर्वे को पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया

हालैंड ने दो गोल करके ब्राजील को बाहर किया, नॉर्वे को पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचाया
Modified Date: July 6, 2026 / 08:02 am IST
Published Date: July 6, 2026 8:02 am IST

ईस्ट रदरफोर्ड, छह जुलाई (एपी) एर्लिंग हालैंड ने 80वें मिनट में पहला गोल किया और नियमित समय के समाप्त होने से ठीक पहले एक और गोल दागा जिससे नॉर्वे ने पांच बार के चैंपियन ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार विश्व कप फुटबॉल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

इस युवा स्ट्राइकर को मैच में अधिकतर समय गेंद को स्पर्श करने के कम ही मौके मिले लेकिन जब महत्वपूर्ण अवसर पर गेंद उनकी जद में आई तो उन्होंने फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर दिखा दिया कि वह कितने प्रतिभाशाली हैं।

हालैंड ने हाफ टाइम के बाद मैदान में उतरे एंड्रियास शेल्डरुप के बेहतरीन पास पर गेंद को अपने दाहिने तरफ से गोल में पहुंचाया। यह छह फुट पांच इंच लंबे हालैंड का विश्व कप में छठा गोल था जिसका जश्न शेल्डरुप ने उनकी पीठ पर चढ़कर मनाया।

शेल्डरुप ने इसके बाद हालैंड के विश्व कप में सातवें गोल करने में भी मदद की और फिर उसी तरह से जश्न मनाया। इस गोल से हालैंड ने मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने के मामले में लियोनेल मेस्सी और काइलियन एमबाप्पे की बराबरी कर ली।

ब्राजील की तरफ से नेमार ने स्टॉपेज टाइम के अंत में पेनल्टी किक पर गोल किया, जिससे उसकी हार का अंतर ही कम हुआ।

एपी

पंत

पंत


लेखक के बारे में