टीम के जुझारू प्रदर्शन से खुश हूं : मजूमदार

Ads

टीम के जुझारू प्रदर्शन से खुश हूं : मजूमदार

  •  
  • Publish Date - March 8, 2026 / 05:27 PM IST,
    Updated On - March 8, 2026 / 05:27 PM IST

पर्थ, आठ मार्च (भाषा) भारत के मुख्य कोच अमोल मजूमदार ने आस्ट्रेलिया के हाथों गुलाबी गेंद के टेस्ट में मिली हार के बावजूद टीम की तारीफ करते हुए कहा कि उनके खिलाड़ियों ने कठिन परिस्थितियों में भी जबर्दस्त जुझारूपन दिखाया ।

भारत को एकमात्र टेस्ट में तीन दिन के भीतर दस विकेट से पराजय झेलनी पड़ी । जेमिमा रौड्रिग्स और प्रतिका रावल ही अर्धशतक बना सके जबकि स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर गेंदबाजों की मददगार पिच पर कोई कमाल नहीं कर सकीं ।

मजूमदार ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ नतीजे से निराश हूं लेकिन पिछले तीन दिन में टीम का जुझारूपन देखकर खुश हूं । हालात कठिन थे लेकिन आस्ट्रेलिया को श्रेय देना होगा जिसने शानदार प्रदर्शन किया ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ प्रतिका ने दूसरी पारी में वाका पर अर्धशतक जड़कर अपनी दृढता का परिचय दिया । क्रांति ने शानदार गेंदबाजी की और काशवी तथा सयाली ने पहली पारी में विकेट चटकाये । अपना पहला टेस्ट खेल रही इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा ।’’

मजूमदार ने कहा कि टीम का व्यस्त कार्यक्रम चुनौतीपूर्ण था लेकिन उन्होंने कहा कि वह हार के लिये इसे बहाना नहीं बनाना चाहते ।

उन्होंने कहा ,‘‘भारतीय महिला टीम श्रीलंका के खिलाफ पांच टी20 के बाद डब्ल्यूपीएल खेलकर आस्ट्रेलिया पहुंची । आस्ट्रेलिया में टी20 श्रृंखला और वनडे श्रृंखला खेली । लेकिन यह कोई बहाना नहीं है ।’’

उन्होंने यह भी कहा कि टेस्ट से पहले एक अभ्यास मैच होने से मदद मिलती ।

भाषा मोना सुधीर

सुधीर