हरिता भद्रा ने एशियाड में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता
हरिता भद्रा ने एशियाड में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता
नागोया, 27 सितंबर (भाषा) भारत की हरिता भद्रा ने रविवार को यहां एशियाई खेलों में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ के फाइनल में 23.20 सेकेंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता।
भद्रा जापान की इडो अबिगेइरुफुका से ठीक आगे तीसरे स्थान पर रहीं। इडो ने 23.21 सेकेंड का समय निकाला।
सिंगापुर की शांति परेरा ने सत्र के सर्वश्रेष्ठ 22.78 सेकेंड के समय से स्वर्ण पदक जीता जबकि चीन की चेन युजी ने 22.93 सेकेंड के समय से रजत पदक जीता।
फाइनल में शामिल दूसरी भारतीय उन्नति अयप्पा बोलैंड 23.48 सेकेंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहीं।
भाषा नमिता सुधीर
सुधीर

Facebook


