हरमनप्रीत कौर कोविड-19 से उबरी

Ads

हरमनप्रीत कौर कोविड-19 से उबरी

  •  
  • Publish Date - April 16, 2021 / 11:11 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:00 PM IST

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) भारतीय महिला टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुक्रवार को बताया कि वह कोराना वायरस संक्रमण से उबर गयी हैं।

हरमनप्रीत ने 30 मार्च को जांच में कोविड-19 पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी। दो सप्ताह से अधिक समय तक इसकी चपेट में रहने के बाद आरटी-पीसीआर जांच में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आप सभी को यह सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि जांच में नेगेटिव आयी हूं और मैं बेहतर महसूस कर रही हूं। आप सभी को मेरा एकमात्र संदेश है कि अपना ख्याल रखे और अतिरिक्त सावधानी बरतें। यह वायरस खतरनाक है। अधिकारियों द्वारा लागू किये गये सभी प्रोटोकॉल का पालन करें। जो इससे लड़ाई लड़ रहे हैं मैं उनके लिए हिम्मत की कामना करती हूं।’’

हरमनप्रीत पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय श्रृंखला में चोटिल हो गयी थी। वह इसके बाद टी20 श्रृंखला नहीं खेल पायी थी।

भाषा आनन्द सुधीर

सुधीर