हैरी केन के दो गोल से कांगो को 2 . 1 से हराकर इंग्लैंड अंतिम 16 में

हैरी केन के दो गोल से कांगो को 2 . 1 से हराकर इंग्लैंड अंतिम 16 में

हैरी केन के दो गोल से कांगो को 2 . 1 से हराकर इंग्लैंड अंतिम 16 में
Modified Date: July 1, 2026 / 11:46 pm IST
Published Date: July 1, 2026 11:46 pm IST

अटलांटा, एक जुलाई (एपी ) दूसरे हाफ में हैरी केन के दो गोल की मदद से इंग्लैंड ने कांगो को 2 . 1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया ।

इंग्लैंड के लिये सर्वाधिक गोल करने वाले केन ने 86वें मिनट में निर्णायक गोल दागा । इससे पहले ब्रायन सिपेंगा ने कांगो को हाफटाइम तक एक गोल की बढत दिलाकर सभी को चौंका दिया था ।

ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड विश्व कप के इतिहास में सबसे बड़े उलटफेर में से एक की ओर बढ रहा है लेकिन केन ने बराबरी का गोल दाग दिया ।

अब 1966 चैम्पियन टीम मेक्सिको सिटी में रविवार को सह मेजबान मेक्सिको से खेलेगी ।

एपी मोना

मोना


लेखक के बारे में