हरियाणा स्टीलर्स ने तालिका में शीर्ष पर चल रही पुनेरी पलटन को हराया
हरियाणा स्टीलर्स ने तालिका में शीर्ष पर चल रही पुनेरी पलटन को हराया
जयपुर, 19 सितंबर (भाषा) हरियाणा स्टीलर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को यहां प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में पुनेरी पलटन पर 34-30 से शानदार जीत हासिल की।
स्टीलर्स ने अहम मौकों पर संयम दिखाया और मैच के अधिकांश समय तक नियंत्रण बनाए रखा। अंत में एक मज़बूत रक्षात्मक प्रदर्शन और समय पर की गई रेड के साथ जीत पक्की कर ली।
हरियाणा स्टीलर्स ने पहले हाल में 14-4 से बढ़त बनाई हुई थी।
भाषा नमिता
नमिता

Facebook


