कुश्ती में शानदार प्रदर्शन से हरियाणा खेलो इंडिया युवा खेलों की तालिका में अव्वल

कुश्ती में शानदार प्रदर्शन से हरियाणा खेलो इंडिया युवा खेलों की तालिका में अव्वल

कुश्ती में शानदार प्रदर्शन से हरियाणा खेलो इंडिया युवा खेलों की तालिका में अव्वल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: June 6, 2022 10:32 pm IST

पंचकूला, छह जून ( भाषा ) हरियाणा के पहलवानों ने चार स्वर्ण पदक जीतकर खेलो इंडिया युवा खेलों की पदक तालिका में महाराष्ट्र को पछाड़ दिया ।

हरियाणा के पहलवानों ने चार स्वर्ण और जीते जिससे प्रदेश के कुल 16 स्वर्ण, आठ रजत और 16 कांस्य पदक हो गए हैं । इसमें भारोत्तोलन, निशानेबाजी, योग, साइकिलिंग और गतका का स्वर्ण भी शामिल है ।

गत चैम्पियन महाराष्ट्र पहले दिन शीर्ष पर था । अब 13 स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर है ।

थांगटा में छह स्वर्ण जीतने वाला मणिपुर तीसरे स्थान पर है ।

भाषा

मोना

मोना


लेखक के बारे में