एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर : सूरज चंद ने पुरूष एकल खिताब जीता

एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर : सूरज चंद ने पुरूष एकल खिताब जीता

एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर : सूरज चंद ने पुरूष एकल खिताब जीता
Modified Date: April 20, 2026 / 02:34 pm IST
Published Date: April 20, 2026 2:34 pm IST

चेन्नई, 20 अप्रैल (भाषा) भारत के सूरज कुमार चंद ने दक्षिण कोरिया के जियोंगमिन रियू को सीधे गेम में हराकर एचसीएल स्क्वाश पीएसए चैलेंजर टूर खिताब जीत लिया है ।

दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने आठवीं वरीयता प्राप्त प्रतिद्वंद्वी को 11-5, 11-9, 11-3 से हराया ।

मिस्र की सातवीं वरीयता प्राप्त रोकैया ओथमैन ने मलेशिया की दूसरी वरीयता प्राप्त हरलीन तान को 12-10, 11-7, 9-11, 11-7 से हराकर महिला खिताब जीता ।

भाषा मोना पंत

पंत


लेखक के बारे में