ओम सेमवाल, संदेश रविकुमार और रतिका सीलान सिंगापुर स्क्वाश से बाहर

ओम सेमवाल, संदेश रविकुमार और रतिका सीलान सिंगापुर स्क्वाश से बाहर

ओम सेमवाल, संदेश रविकुमार और रतिका सीलान सिंगापुर स्क्वाश से बाहर
Modified Date: July 25, 2026 / 10:58 am IST
Published Date: July 25, 2026 10:58 am IST

सिंगापुर, 25 जुलाई (भाषा) ओम सेमवाल, संदेश रविकुमार और रतिका सीलान शनिवार को यहां क्वार्टर फाइनल में हार के साथ पीएसए सिंगापुर चैलेंजर स्क्वाश टूर्नामेंट से बाहर हो गये।

पुरुष एकल में चौथी वरीयता प्राप्त सेमवाल आठवें वरीय जेम्स पीच से हार गए। ब्रिटिश खिलाड़ी ने 7-11, 11-6, 7-11, 11-9, 11-7 से जीत हासिल की।

पुरुष एकल के एक अन्य क्वार्टर फाइनल में रविकुमार को दक्षिण कोरिया के तीसरी वरीयता प्राप्त जियोंगमिन रियू से 9-11, 11-5, 7-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा।

महिला एकल में तीसरी वरीयता प्राप्त रतिका छठी वरीयता प्राप्त यू जी चेन से हार गईं। मलेशियाई खिलाड़ी ने 11-7, 12-10, 9-11, 11-0 से जीत दर्ज की।

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में