हुसामुद्दीन और लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में

हुसामुद्दीन और लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में

हुसामुद्दीन और लक्ष्य क्वार्टर फाइनल में
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: November 2, 2022 9:03 pm IST

अम्मान (जॉर्डन), दो नवंबर (भाषा) भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने अपने अनुभव और कौशल का अच्छा इस्तेमाल करते हुए बुधवार को यहां एएसबीसी एशियाई एलीट मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

हुसामुद्दीन (57 किग्रा) ने प्री क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के सेइटबेक उलु मुनारबेक को खंडित फैसले में 3-2 से हराया। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना पाकिस्तान के इलियास हुसैन से होगा।

प्री क्वार्टर फाइनल के एक अन्य मुकाबले में लक्ष्य चाहर (80 किग्रा) ने ताजिकिस्तान के शब्बोस नेगमत को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में वह ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और मौजूदा विश्व चैंपियन साकेन बिबोसिनोव से भिड़ेंगे।

इस प्रतियोगिता में 27 देशों के 267 मुक्केबाज भाग ले रहे हैं।

भाषा पंत

पंत


लेखक के बारे में