हैदराबाद एफसी ने एफसी गोवा को हराया, फिर शीर्ष स्थान हासिल किया

हैदराबाद एफसी ने एफसी गोवा को हराया, फिर शीर्ष स्थान हासिल किया

हैदराबाद एफसी ने एफसी गोवा को हराया, फिर शीर्ष स्थान हासिल किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:00 pm IST
Published Date: October 29, 2022 10:01 pm IST

हैदराबाद, 29 अक्टूबर (भाषा) हैदराबाद एफसी ने शनिवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मैच में एफसी गोवा को 1-0 से शिकस्त दी।

इस तरह हैदराबाद की टीम तालिका में फिर से शीर्ष स्थान पर पहुंच गयी है।

हैदराबाद के लिये जेवियर सिवेरियो ने 10वें मिनट में गोल किया।

हैदराबाद एफसी के चार मैचों में 10 अंक हैं। एफसी गोवा छह अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर है।

भाषा नमिता

नमिता


लेखक के बारे में