IAS Awnish Sharan: छत्तीसगढ़ के इस चर्चित IAS का टीम इंडिया पर तंज.. लिखा, ‘मैदान पर ‘रील’ बनवाने के लिए ‘फुटेज’ खाने भर से मैच नहीं जीते जाते’, देखें Tweet
IAS Awnish sharan tweeted on team india defeat बिहार के रहने वाले अवनीश छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे बलरामपुर, कवर्धा के भी कलेक्टर रह चुके …
IAS Awnish sharan tweeted on tem india defeat
IAS Awnish sharan tweeted on team india defeat: बिलासपुर। न्यूजीलैंड के हाथों टीम इंडिया को टेस्ट सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। कीवी टीम ने टीम इंडिया का सूपड़ा साफ़ करते हुए तीन मुकाबलों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। इस शिकस्त के बार भारतीय टीम की जमकर आलोचना हो रही है। फैंस के निशाने पर खासकर टीम के सीनियर खिलाड़ी है। रोहित और विराट कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाजों का बल्ला इस पूरे सीरीज में खामोश रहा तो मिडिल ऑर्डर भी कोई कमाल नहीं दिखा पाया। खराब प्रदर्शन का आलम यह था कि मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारत को जीत के लिए महज 146 रन चाहिए थे, लेकिन पूरी टीम 121 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। ऋषभ पंत के अलावा कोई भी बैटर पिच पर नहीं टिक पाया। इस हार के बाद महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी नाराजगी जाहिर की है तो बीसीसीआई ने भी खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन लेने के संकेत दिए है। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जमकर आलोचना की जा रही है।
IAS Awnish sharan tweeted on team india defeat: बहरहाल इस बीच छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस और बिलासपुर जिले के डीएम (कलेक्टर) अवनीश शरण ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर पोस्ट करते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, "मैदान पर ‘रील’ बनवाने के लिए ‘फुटेज’ खाने भर से मैच नहीं जीते जाते" इसके अलावा एक अन्य पोस्ट में अवनीश शरण ने सचिन, गांगुली,लक्षमण और राहुल द्रविड़ का फोटो शेयर किया है।
मैदान पर ‘रील’ बनवाने के लिए ‘फुटेज’ खाने भर से मैच नहीं जीते जाते. #INDWvNZW #TeamIndia
— Awanish Sharan 🇮🇳 (@AwanishSharan) November 3, 2024
Who is IAS Avnish Sharan?
कौन है अवनीश शरण?
IAS Awnish sharan tweeted on tem india defeat: बिहार के रहने वाले अवनीश छत्तीसगढ़ कैडर के 2009 बैच के आईएएस अधिकारी है। वे बलरामपुर, कवर्धा के भी कलेक्टर रह चुके है और फिलहाल बिलासपुर के कलेक्टर है। अवनीश शरण रायपुर और बिलासपुर नगरनिगम के कमिशनर भी रह चुके है। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और देश-दुनिया के विषयों पर अक्सर अपने विचार रखते है। वे अफसर के तौर पर नए प्रयोगों के लिए भी जाने जाते है। वे तब चर्चा में आये थे जब कलेक्टर रहते हुए उन्होंने अपने बच्चें का दाखिला किस बड़े निजी स्कूल के बजाये एक सरकार स्कूल में कराया था। अवनीश शरण के इस पहल को जमकर सराहा गया था।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: IAS Awnish sharan tweeted on team india defeat

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmकड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोलकाता पहुंची ब्राजील की टीम
01 Oct 2026 | 11:24 pmएशियाई खेलों में भारत का दो अक्टूबर का कार्यक्रम
01 Oct 2026 | 10:50 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmवनडे विश्व कप 2027: भारत सात अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिड़ेगा
01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तारीखों का ऐलान, 2 अक्टूबर से शुरू होगा मुकाबला, इस दिन होगी भारत और पाकिस्तान की भिडंत
01 Oct 2026 | 9:42 pm