India vs Afghanistan 1st ODI Playing XI: पहले वनडे में ऐसी होगी इंडिया की प्लेइंग-11, यशस्वी नहीं बल्कि यह बल्लेबाज ले सकता है विराट की जगह… इस खिलाड़ी का डेब्यू कंफर्म

Ads

India vs Afghanistan 1st ODI Playing XI: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज 13 जून को खेला जाएगा।

  •  
  • Publish Date - June 13, 2026 / 07:18 AM IST,
    Updated On - June 13, 2026 / 07:23 AM IST

India vs Afghanistan 1st ODI Playing XI/Photo Credit: Social Media

HIGHLIGHTS
  • विराट कोहली की गैरमौजूदगी में ईशान किशन नंबर-3 पर खेल सकते हैं
  • युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के डेब्यू की संभावना
  • धर्मशाला में आज दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान पहला वनडे

India vs Afghanistan 1st ODI Playing XI: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी टीम में खिलाड़ी का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में गिल की कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का सुनहरा मौका मिलेगा। इंडिया मुकाबले में तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती हैं।

यशस्वी या ईशान, किसे मिलेगा विराट की जगह?

विराट कोहली फिट नहीं होने की वजह से अफगानिस्तान (India vs Afghanistan 1st ODI Playing XI) के खिलाफ इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। ऐसे में कप्तान शुभमन गिल के लिए सबसे बड़ा सवाल ये है कि तीसरे नंबर पर किसे खिलाया जाए? यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन दोनों शानदार फॉर्म में हैं। इस मैच में शुभमन गिल और रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे। तीन नंबर पर ईशान किशन खेलते दिख सकते हैं। इसके बाद चार नंबर पर श्रेयस अय्यर और पांच नंबर पर केएल राहुल का खेलना भी कंफर्म माना जा रहा है।

India vs Afghanistan 1st ODI Playing XI छह और सात नंबर पर दो ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर और नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की संभावना है। कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर होंगे। तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा के साथ युवा प्रिंस यादव नजर आ सकते हैं। उनका डेब्यू तय माना जा रहा है।

कहां देख सकते हैं मैच का लाइव स्ट्रीमिंग ?

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जाएगा। भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा।लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन-

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन-

हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), सिदीकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, अल्लाह गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी और फरीद अहमद मलिक

ये भी पढ़ें

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे कब खेला जाएगा?

पहला वनडे 13 जून 2026 को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

विराट कोहली की जगह टीम इंडिया में कौन खेल सकता है?

विराट कोहली की अनुपस्थिति में ईशान किशन को नंबर-3 पर मौका मिलने की संभावना है।

क्या प्रिंस यादव का डेब्यू तय है?

रिपोर्ट्स के अनुसार युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को पहले वनडे में डेब्यू का मौका मिल सकता है।

भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

भारत की कप्तानी कौन कर रहा है?

अफगानिस्तान के खिलाफ इस वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं।

शीर्ष 5 समाचार