IND vs AFG Playing XI: पहले मैच में सूर्यवंशी या संजू सैमसन किसे मिलेगा मौका? क्या ईशान किशन होंगे बाहर…प्लेइंग XI को लेकर टेंशन में कप्तान

Ads

IND vs AFG Playing XI: पहले मैच में सूर्यवंशी या संजू सैमसन किसे मिलेगा मौका? क्या ईशान किशन होंगे बाहर...प्लेइंग XI को लेकर टेंशन में कप्तान

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 12:48 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 03:55 PM IST

IND vs AFG Playing XI: पहले मैच में सूर्यवंशी या संजू सैमसन किसे मिलेगा मौका? क्या ईशान किशन होंगे बाहर...प्लेइंग XI को लेकर टेंशन में कप्तान

HIGHLIGHTS
  • सूर्यवंशी या सैमसन? पहले टी20 में दोनों में से किसे मौका मिलेगा
  • ईशान किशन पर नजर
  • वरुण चक्रवर्ती या यश ठाकुर में से किसी एक को मौका मिल सकता है

नई दिल्ली। IND vs AFG Playing XI: अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत के सामने दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को उतारा जाये या संजू सैमसन (Sanju Samson) के अनुभव पर भरोसा किया जाए। सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी गई थी लेकिन श्रृंखला के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया।

टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है। उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) जापान में होने वाले एशियाई खेलों की अंतिम एकादश तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे।

शुक्रवार की शाम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आये। सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी। यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो ।

IND vs AFG LIVE Streaming वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आयेगी। सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था । लेकिन सूर्यवंशी को लेकर हाइप इतनी बढ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता।

क्या ईशान किशन होंगे बाहर?

अगर ईशान किशन नहीं खेल पाते हैं तो सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को मौका मिल सकता है। ईशान को शुक्रवार को नेट अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 और 80 रन बनने वाले ईशान हालांकि खेलने को बेताब होंगे क्योंकि भारत के लिये अब वह इसी प्रारूप में नियमित खेलते हैं।

एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का यह सुनहरा मौका है क्योंकि अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों राशिद खान, नूर अहमद और मुजीबुर रहमान का सामना करना होगा। तेज गेंदबाजों में उनके पास फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, हरफनमौला गुलबदिन नायब और अजमतुल्लाह उमरजइ शामिल हैं।

वरूण चक्रवर्ती या यश ठाकुर को मिलेगा मौका

शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा। गंभीर का भरोसा हरफनमौलाओं पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है। यह देखना होगा कि भारत वरूण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है । बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे ।

ऐसे में जबकि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं की प्रासंगिकता खत्म हो रही है , बीसीसीआई ने अपने पड़ोसी दोस्त के लिये उसकी घरेलू श्रृंखला का आयोजन यहां किया है । इससे होने वाली कमाई से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

 दोनों टीमें इस प्रकार है:

भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान ), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई

अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान ), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद।

मैच का समय : शाम 7:30 से।

ये भी पढ़ें

भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला टी20 कब खेला जाएगा?

भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 रविवार को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में किसे मौका मिलेगा?

पहले मैच की प्लेइंग XI में दोनों में से किसे शामिल किया जाएगा, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है।

क्या ईशान किशन पहला टी20 खेलेंगे?

ईशान किशन को अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी, इसलिए उनके खेलने पर संशय है।

भारत के तीसरे स्पिनर कौन हो सकते हैं?

भारत वरुण चक्रवर्ती या यश ठाकुर में से किसी एक को मौका दे सकता है।

भारत-अफगानिस्तान मैच में किन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी?

भारत की ओर से सूर्यवंशी, सैमसन, अभिषेक शर्मा और जसप्रीत बुमराह, जबकि अफगानिस्तान की ओर से राशिद खान, नूर अहमद और रहमानुल्लाह गुरबाज अहम रहेंगे।