DA Hike News 2026 Update: गणेश चतुर्थी से पहले कर्मचारियों के लिए आई साल की सबसे बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि का आदेश जारी, जानिए खाते में ​कब आएगी रकम

Ads

DA Hike News 2026 Update: गणेश चतुर्थी से पहले कर्मचारियों के लिए आई साल की सबसे बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि का आदेश जारी, जानिए खाते में ​कब आएगी रकम

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 02:14 PM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 02:35 PM IST

DA Hike News 2026 Update: गणेश चतुर्थी से पहले कर्मचारियों के लिए आई साल की सबसे बड़ी खुशखबरी, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि का आदेश जारी, जानिए खाते में ​कब आएगी रकम / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  • कर्मचारियों को 55.7% की जगह 58.6% की दर से DA
  • SAIL की विभिन्न इकाइयों के करीब 54 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे

बोकारो: DA Hike News 2026 Update दिवाली से पहले कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी और बोनस का इंतजार है। तेजी से बढ़ती मंहगाई को देखते हुए कर्मचारियों की उम्मीद है कि इस बार महंगाई भत्ते में अच्छी वृद्धि देखने को मिल सकता है। जबकि दिवाली बोनस पर भी फैसला अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं, इस बीच कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। खबर है कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी और इस फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।

महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी

DA Hike News 2026 Update मिली जानकारी के अनुसार दिवाली से पहले सेल प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। सेल प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर मुहर लगा दी है। प्रबंधन के इस फैसले के बाद अब सेल के कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 55.7 प्रतिशत से बढ़कर 58.6 प्रतिशत की दर से भुगतान किया जाएगा। प्रबंधन के इस फैसले से बोकारो इस्पात संयंत्र सहित कंपनी के अन्य इकाई में कार्यरत लगभग 54 हजार संयंत्रकर्मी लाभान्वित होंगे।

दिवाली से पहले मिली सौगात

बता दें कि चालू वित्त वर्ष 2026-27 के इस तिमाही खाद पदार्थ समेत अन्य दैनिक वस्तुओं की मूल्य में वृद्धि के कारण सेलकर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है। पिछले तिमाही इनके महंगाई भत्ता में मात्र 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। ज्ञात हो कि सेल में अधिकारी व कर्मचारियों का वेतन पुनरीक्षण एक साथ दस साल की अवधि पर किये जाने के फैसले के बाद दोनों संवर्ग के डीए को समायोजित कर दिया गया है।

अगला वेतन पुनरीक्षण 1 जनवरी 2027 से

गौरतलब है कि लेबर ब्यूरो बाजार की स्थिति को देखते हुए सेल कामगारों के डीए में बढ़ोतरी या कटौती करती है। सेल में अधिकारी व कर्मचारियों का अगला वेतन पुनरीक्षण 1 जनवरी 2027 से होना है। ऐसे में जैसे जैसे इनके महंगाई भत्ता में वृद्धि होगी, उनका मूल वेतन और ज्यादा बढ़ता चला जाएगा।

ये भी पढ़ें

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता कितना बढ़ा है?

SAIL प्रबंधन की ओर से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी किए जाने की जानकारी है। इसके बाद DA 55.7 प्रतिशत से बढ़कर 58.6 प्रतिशत हो जाएगा।

DA बढ़ोतरी से कितने कर्मचारियों को लाभ मिलेगा?

इस फैसले से बोकारो इस्पात संयंत्र सहित SAIL की विभिन्न इकाइयों में कार्यरत करीब 54 हजार कर्मचारियों को लाभ मिलने की बात कही गई है।

पिछली तिमाही में SAIL कर्मचारियों का DA कितना बढ़ा था?

जानकारी के अनुसार पिछली तिमाही में SAIL कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी।

SAIL कर्मचारियों का अगला वेतन पुनरीक्षण कब होगा?

SAIL में अधिकारियों और कर्मचारियों का अगला वेतन पुनरीक्षण 1 जनवरी 2027 से होना है।

SAIL कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी कैसे तय होती है?

SAIL कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी या कटौती बाजार की स्थिति और संबंधित आर्थिक सूचकांकों के आधार पर की जाती है। DA में होने वाले बदलाव का असर कर्मचारियों के कुल वेतन और भविष्य के वेतन पुनरीक्षण पर भी पड़ सकता है।