IND vs ENG 3rd ODI Highlights: लॉर्ड्स में टीम इंडिया की करारी हार, काम नहीं आई हिटमैन की पारी, इंग्लैंड ने इतने रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
IND vs ENG 3rd ODI Highlights: टी20 सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी गंवा दी है।
IND vs ENG 3rd ODI Highlights/Image Credit: AI
- टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज गंवा दी है।
- लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के आखिरी मुकालबे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हरा दिया है।
- मेन इन ब्लू 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 360 रन तक ही पहुंच सकी।
IND vs ENG 3rd ODI Highlights: नई दिल्ली: टी20 सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भी गंवा दी है। लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के आखिरी और निर्णयाक मुकालबे में इंग्लैंड ने भारत को 27 रनों से हरा दिया है। भारत को 388 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य मिला था, जिसका पीछा करते हुए मेन इन ब्लू 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 360 रन तक ही पहुंच सकी।
इंग्लैंड ने 2018 के बाद पहली बार 2-1 से वनडे सीरीज जीती
इंग्लैंड ने साल 2018 के बाद पहली बार 2-1 से ODI सीरीज जीती है। इस हार के साथ ही लॉर्ड्स में टीम इंडिया का वनडे मैच जीतने के लिए इंतजार 22 साल बाद भी जारी है। (IND vs ENG 3rd ODI Highlights) टीम इंडिया ने यहां अपनी पिछला मैच 2004 में जीता था।
रोहित शर्मा की पारी पर भारी पड़े सैम करन
IND vs ENG 3rd ODI Highlights: भारत के लिए रोहित शर्मा ने 110 गेंदों पर 17 चौके और 5 छक्कों की मदद से 138 रनों की उम्दा पारी खेली, जो बेकार गई। उनके अलावा शुभमन गिल ने 77 और विराट कोहली ने 74 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए सैम करन ने शानदार बॉलिंग की। उन्होंने 10 ओवर में 75 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले और इंग्लैंड को मैच जिताया। आदिल शीद, जेकब बेथल और जोफ्रा आर्चर ने एक एक विकेट चटकाया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP BJYM District President List: MP के इन जिलों में नए भाजयुमो अध्यक्षों का ऐलान, 6 जिलों के महामंत्री भी घोषित, जानिए कहां-किसे मिली कमान
- Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बड़ा अपडेट, SIT ने सुप्रीम कोर्ट में सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, अब तक इतने लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी
- Nagaland Landslide Update News: नागालैंड में बाढ़ और लैंडस्लाइट ने मचाई तबाही, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Facebook


