एआई शिखर सम्मेलन में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन से देश की छवि धूमिल हुई, कांग्रेस कमजोर हुई : आठवले

एआई शिखर सम्मेलन में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन से देश की छवि धूमिल हुई, कांग्रेस कमजोर हुई : आठवले

एआई शिखर सम्मेलन में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन से देश की छवि धूमिल हुई, कांग्रेस कमजोर हुई : आठवले
Modified Date: February 23, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: February 23, 2026 3:37 pm IST

पटना, 23 फरवरी (भाषा) केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले ने सोमवार को कहा कि हाल में दिल्ली में आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के दौरान किए गए ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन से कांग्रेस ने देश की छवि धूमिल की और स्वयं को भी कमजोर किया।

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख आठवले दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने रविवार को बोधगया में एक संगोष्ठी को संबोधित किया।

पटना में संवाददाताओं से बातचीत में आठवले ने कहा, “60-70 वर्षों तक सत्ता में रही कांग्रेस की स्थिति दयनीय हो गई है। यदि राहुल गांधी और यूथ कांग्रेस इसी तरह के कदम उठाते रहे तो मुझे लगता है कि उनकी पार्टी का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।”

उन्होंने दावा किया कि शिखर सम्मेलन स्थल पर किए गए प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस की देशभर में आलोचना हो रही है।

उन्होंने कहा, “करीब 80-85 देशों के शीर्ष नेता इस सम्मेलन में आए थे और ऐसे अवसर पर इस प्रकार का कदम उठाना उचित नहीं था।”

भारत विश्व में वैश्विक शांति और लोकतंत्र का संदेश देने के लिए जाना जाता है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कृत्य से देश की छवि पर धब्बा लगा है।

भाषा कैलाश मनीषा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में