भारत के नौ विकेट पर 136 रन

Ads

भारत के नौ विकेट पर 136 रन

  •  
  • Publish Date - October 19, 2025 / 02:49 PM IST,
    Updated On - October 19, 2025 / 02:49 PM IST

पर्थ, 19 अक्टूबर (भाषा) भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बारिश से प्रभावित पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां निर्धारित 26 ओवर में नौ विकेट पर 136 रन बनाए।

बारिश के व्यवधान के कारण मैच को प्रति टीम 26 ओवर का कर दिया गया। भारत की तरफ से केएल राहुल ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।

अब केवल एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली नहीं चल पाए। वनडे कप्तान के रूप में अपना पहला मैच खेल रहे शुभमन गिल भी केवल 10 रन ही बना सके।

भाषा पंत

पंत