सीनियर टीम की श्रृंखला से पहले न्यूजीलैंड का दौरा करेगी भारत ए टीम

सीनियर टीम की श्रृंखला से पहले न्यूजीलैंड का दौरा करेगी भारत ए टीम

सीनियर टीम की श्रृंखला से पहले न्यूजीलैंड का दौरा करेगी भारत ए टीम
Modified Date: July 6, 2026 / 09:27 pm IST
Published Date: July 6, 2026 9:27 pm IST

(कुशान सरकार)

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) सीनियर टीम की न्यूजीलैंड में होने वाली कई प्रारूप की श्रृंखला से पहले भारत ए टीम वहां का ‘शैडो दौरा’ (तैयारी के लिए दौरा) करेगी। इस दौरे में तीन लिस्ट ए मैच और दो प्रथम श्रेणी मैच शामिल होंगे जिनमें राष्ट्रीय टेस्ट टीम के कुछ खिलाड़ी भी खेल सकते हैं।

भारत ए का यह दौरा सीनियर टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल खिलाड़ियों के लिए तैयारी का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो सकता है। इस अहम श्रृंखला से पहले न्यूजीलैंड के हालात में जरूरी अभ्यास के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भी इस टीम में शामिल किया जा सकता है।

भारत ए टीम दौरे पर 50 ओवर के तीन मैच और उसके बाद दो प्रथम श्रेणी ‘टेस्ट’ खेलेगी। इससे टीम प्रबंधन को सीनियर टीम के मुकाबलों से पहले लाल गेंद और सफेद गेंद दोनों तरह के विकल्पों को परखने का मौका मिलेगा।

इस बीच श्रीलंका दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम के चार या पांच अगस्त को रवाना होने की संभावना है।

टीम के 15 अगस्त से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पूर्व वहां के हालात में ढलने के लिए आठ अगस्त से श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश खिलाफ एक अभ्यास मैच खेलने की उम्मीद है।

तैयारी के लिए खेले जाने वाले इस मैच का मकसद खिलाड़ियों को दो मैच की टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले वहां की परिस्थितियों के हिसाब से ढलने में मदद करना है।

भाषा सुधीर

सुधीर


लेखक के बारे में