इंग्लैंड को 106 रन से हराकर भारत ने श्रृंखला में वापसी की
इंग्लैंड को 106 रन से हराकर भारत ने श्रृंखला में वापसी की
विशाखापत्तनम, पांच फरवरी (भाषा) भारत ने पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को यहां इंग्लैंड को 106 रन से शिकस्त दी।
इस जीत से भारत ने श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया। इंग्लैंड ने हैदराबाद में खेले गये पहले टेस्ट को 28 रन से जीता था।
जीत के लिए 399 रन का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में 292 रन पर आउट हो गयी।
इंग्लैंड के लिए जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली।
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने इस पारी में तीन-तीन विकेट लिये।
श्रृंखला का तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जायेगा।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


