भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया, श्रृंखला 4-1 से जीती
भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया, श्रृंखला 4-1 से जीती
धर्मशाला, नौ मार्च (भाषा) अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने मैच में नौ विकेट लिए जिससे भारत ने इंग्लैंड को पांचवें और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन ही शनिवार को यहां पारी और 64 रन से करारी शिकस्त दी।
भारत ने इस तरह से पांच मैच की श्रृंखला 4-1 से जीती।
इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन पर आउट हो गई थी जिसके जवाब में भारत ने 477 रन बनाकर 259 रन की बढ़त हासिल की। इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में 195 रन पर आउट हो गई।
पहली पारी में चार विकेट लेने वाले अश्विन ने दूसरी पारी में 77 रन देकर 5 विकेट लिए। इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने सर्वाधिक 84 रन बनाए।
भाषा पंत
पंत

Facebook


