भारतीय कैनो स्लैलम पैडलर्स सेमीफाइनल में

Ads

भारतीय कैनो स्लैलम पैडलर्स सेमीफाइनल में

  •  
  • Publish Date - September 29, 2026 / 02:19 PM IST,
    Updated On - September 29, 2026 / 02:19 PM IST

नागोया, 29 सितंबर (भाषा) भारतीय कैनो स्लैलम पैडलर्स ने एशियाई खेलों में मंगलवार को पुरुषों की कयाक एकल और महिलाओं की कैनो एकल स्पर्धाओं में सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पुरुषों की कयाक एकल स्पर्धा में हितेश केवट 118.22 सेकंड के समय के साथ आठवें, जबकि प्रद्युम्न सिंह राठौड़ 127.70 सेकंड का समय लेकर 10वें स्थान पर रहे।

महिलाओं की कैनो एकल स्पर्धा में पल्लवी जगताप 224.20 सेकंड के समय के साथ सातवें, जबकि रीना सेन 342.72 सेकंड के समय के साथ नौवें स्थान पर रहीं।

चारों भारतीय पैडलर बुधवार को अपने-अपने सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगे। बुधवार को ही पदक के लिए अंतिम दौर के मुकाबले भी होंगे।

महिला कयाक एकल स्पर्धा में शिखा चौहान ने 344.87 सेकंड के समय के साथ हीट में नीचे से दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रही जो बृहस्पतिवार को होगा।

भाषा

पंत आनन्द

आनन्द