भारत ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया
भारत ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराया
लॉडेरहिल, 12 अगस्त (भाषा) भारतीय टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां वेस्टइंडीज को नौ विकेट से हराकर श्रृंखला 2-2 से बराबर की।
भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट पर 178 रन पर रोकने के बाद 17 ओवर में एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
भारत के लिए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 84 और शुभमन गिल ने 77 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की।
भाषा आनन्द
आनन्द

Facebook


