India In CWC 2023 Final: भारत पहुंचा 2023 विश्वकप के फाइनल में.. सेमीफाइनल मुकाबले में कीवियों को 70 रनों से रौंदा
Team India reached the final after 12 years
मुंबई: भारत के लिए एक बार फिर से विश्वकप की उम्मीद पुख्ता हुई है। मुंबई में खले गए पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को भारत ने 70 रनों से मात दे दी है। गेंदबाज शमी ने सात विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने 12 साल बाद वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।
वही इससे पहले कोहली और अय्यर के शतक के बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के सामने 398 रन का टारगेट दिया था। कोहली ने इस मुकाबले में अपने शतक का अर्धशतक पूर्रा करते हुए 117 रन बनायें थे तो वही अय्यर ने भी धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए महज 70 गेंदो में 105 रन बनाये थे।
दूसरी पारी में शामी का कहर सामने आया। उन्होंने अकेले 7 विकेट झटके। 1 विकेट कुलदीप यादव, 1 विकेट बुमराह जबकि 1 सिराज के खाते में आये। कीवियों की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में डेरेल मिचेल रहे। उन्होंने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए शतक जमाया लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। देखें स्कोरकार्ड

#icccricketworldcup2023 भारत बनाम न्यूजीलैंड सेमीफाइनल मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
(तस्वीर: BCCI) pic.twitter.com/DjklU79R4b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 15, 2023

Facebook



