Vande Bharat: ‘महंगाई’ ने बढ़ाई मुश्किल! ईंधन की ‘आग’ से बिगड़ा रसोई का बजट, क्या जनता की जेब पर भारी पड़ेगी वैश्विक परिस्थितियां?
Inflation Rate Hike News: अप्रैल का महीना आम आदमी के लिए तपती गर्मी के साथ-साथ महंगाई की तपिश भी लेकर आया। महंगाई के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
Inflation Rate Hike News/Image Credit: IBC24.in
- अप्रैल का महीना आम आदमी के लिए तपती गर्मी के साथ-साथ महंगाई की तपिश भी लेकर आया।
- थोक महंगाई की दर दोगुनी से भी ज्यादा बढ़कर 8.30 फीसदी पर पहुंच गई है।
- इस बेतहाशा बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह है ग्लोबल टेंशन।
Inflation Rate Hike News: नई दिल्ली: अप्रैल का महीना आम आदमी के लिए तपती गर्मी के साथ-साथ महंगाई की तपिश भी लेकर आया। थोक महंगाई के जो आंकड़े सामने आए हैं, वो चौंकाने वाले हैं।
मार्च के मुकाबले अप्रैल में थोक महंगाई की दर दोगुनी से भी ज्यादा बढ़कर 8.30 फीसदी पर पहुंच गई है। ये पिछले साढ़े तीन साल यानी 42 महीनों का सबसे उच्चतम स्तर है। इस बेतहाशा बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह है ग्लोबल टेंशन। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों को 100 डॉलर के पार पहुंचा दिया है। (Inflation Rate Hike News) नतीजा ये हुआ कि, भारत में फ्यूल और पावर की थोक महंगाई दर, जो मार्च में सिर्फ 1.05% थी, वो अप्रैल में रॉकेट की रफ्तार से बढ़कर सीधे 24.71% पर जा पहुंची।
सिर्फ तेल ही नहीं, थाली का जायका भी बिगड़ रहा है। रोजाना जरूरत के सामान यानी प्राइमरी आर्टिकल्स की महंगाई भी 6% से बढ़कर 9% के पार निकल गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि रिटेल महंगाई अभी 3.48% पर है, लेकिन जानकारों का मानना है कि, अगर थोक महंगाई इसी तरह बढ़ती रही, (Inflation Rate Hike News) तो आने वाले दिनों में खुदरा बाजार में भी आग लगना तय है।
Inflation Rate Hike News: साफ है कि वैश्विक परिस्थितियां भारत की रसोई और बाजार पर भारी पड़ रही हैं। (Inflation Rate Hike News) अगर अमेरिका-ईरान तनाव लंबा खिंचता है, तो आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्टेशन और मैन्युफैक्चरिंग और महंगी होगी, जिसका सीधा असर आपकी और हमारी जेब पर पड़ेगा।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: टीचर्स के लिए एग्जाम, थम नहीं रहा संग्राम! TET एग्जाम को लेकर नाराज हुए शिक्षक, परीक्षा को लेकर क्यों गर्म है प्रदेश का मोर्चा?
- शह मात The Big Debate: ‘संसाधनों की लूट वाला सॉन्ग’..बस्तर में कौन राइट, कौन रॉन्ग? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सीएम साय ने की मुलाक़ात, क्या मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक बस्तर को मिलने वाला है कुछ बड़ा?
- Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में अब तक इतने लोगों की मौत, इंदौर में सीएम मोहन यादव ने घायलों से की मुलाकात, कार्रवाई को लेकर कही ये बड़ी बात

Facebook


