भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट का दूसरा दिन, कोहली का शानदार शतक, भारत ने बनाए 274 रन

Ads

भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट का दूसरा दिन, कोहली का शानदार शतक, भारत ने बनाए 274 रन

  •  
  • Publish Date - August 3, 2018 / 07:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

बर्मिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच सीरीज के पहले मुकाबले में दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। शानदार 149 रन बनाकर कोहली ने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है जो उन्हें सिर्फ घर का शेर कहते थे। ये उनका इंग्लैंड में पहला शतक था। उनके इस शतक की बदौलत भारत ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए और वह पहली पारी में इंग्लैड से 13 रन पीछे है।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जमाकर न केवल अंग्रेज बॉलर्स की जमकर धुनाई की बल्कि टीम को भी मुसीबत से निकाला। एक वक्त ऐसा था कि भारत के के 5 विकेट महज 100 रन पर गिर चुके थे, ऐसे मुसीबत के वक्त विराट ने कप्तानी पारी खेलते हुए टीम को मझधार से उबार लिया।

यह भी पढ़ें : रूस रच रहा षड़यंत्र, भारत और ब्राजील के चुनावों को कर सकता है प्रभावित

यह कोहली के टेस्ट करियर का 22वां शतक है। कोहली ने 149 रन बनाए। भारत ने अपनी पहली पारी में 274 रन बनाए। इस लिहाज से वह इंग्लैंड के स्कोर 287 से 13 रन पीछे रह गया। कोहली ने 172 गेंद की अपनी पारी में 14 चौके लगाकर यह सेंचुरी पूरी की। सेंचुरी लगाने के बाद कोहली के चेहरेपर खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने पहले नौवें विकेट के लिए इशांत शर्मा के साथ 35 रन जोड़े जिसमें इशांत का योगदान पांच रनों का रहा। कोहली को इसके बाद उमेश यादव का अच्छा साथ मिला। यादव ने हालांकि एक ही रन बनाया लेकिन उन्होंने दसवें विकेट के लिए कोहली के साथ 57 रन जोड़े।

कोहली की 149 रनों की पारी इंग्लैंड में किसी भारतीय कप्तान द्वारा खेली गई दूसरी सबसे बड़ी पारी है। 1990 में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मैनचेस्टर में 179 रनों की पारी खेली थी वहीं मंसूर अली खान पटौदी ने 1967 के इंग्लैंड दौरे पर लीड्स में 148 रनों की पारी खेली थी। कोहली जब बल्लेबाजी करने उतरे तो भारतीय टीम का स्कोर दो विकेट पर 54 रन था। कोहली के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज टिक नहीं सका। कोहली के बाद सबसे ज्यादा स्कोर शिखर धवन (26) का रहा।

 

वेब डेस्क, IBC24