भारत पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले तैराकी में छठे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया ने जीता स्वर्ण

भारत पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले तैराकी में छठे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया ने जीता स्वर्ण

भारत पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले तैराकी में छठे स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया ने जीता स्वर्ण
Modified Date: July 27, 2026 / 02:23 am IST
Published Date: July 27, 2026 2:23 am IST

ग्लास्गो, 26 जुलाई (भाषा) भारतीय तैराकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष चार गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा के फाइनल में रविवार को यहां छठे स्थान पर रही।

धक्षण शशिकुमार, अनीश सुनील कुमार गौड़ा, आर्यन नेहरा और श्रीहरि नटराज की भारतीय चौकड़ी ने सात मिनट 29.84 सेकंड का समय निकाला, जो क्वालीफिकेशन राउंड के प्रदर्शन से बेहतर था, लेकिन पदक जीतने के लिए पर्याप्त नहीं रहा।

ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया और 7:01.54 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि इंग्लैंड ने रजत पदक जीता।

ऑस्ट्रेलिया के काई टेलर ने अंतिम चरण में जबरदस्त रफ्तार दिखाते हुए इंग्लैंड के डंकन स्कॉट को पीछे छोड़ा और अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई। वेल्स ने स्कॉटलैंड को पछाड़कर कांस्य पदक हासिल किया।

भारतीय टीम ने इससे पहले अपनी हीट में तीसरा स्थान (7:39:48) हासिल कर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था। भारत अपनी हीट में तैराकी की दिग्गज टीमों ऑस्ट्रेलिया (7:08.66) और इंग्लैंड (7:18.13) के बाद तीसरे स्थान पर रहा था।

दोनों हीट के संयुक्त परिणामों में भारत ने पांचवें सबसे तेज समय के साथ फाइनल में जगह बनाई थी। ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड और वेल्स ने भारत से बेहतर समय दर्ज किया था।

फाइनल में भारतीय चौकड़ी पदक की दौड़ में जगह नहीं बना सकी।

भाषा आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में