भारत एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 11वें स्थान पर रहा
भारत एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 11वें स्थान पर रहा
गांधीनगर, 17 मई (भाषा) भारत रविवार को यहां संपन्न सीनियर एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में 11 पदक के साथ पदक तालिका में 11वें स्थान पर रहा जबकि महिला टीम रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रही।
भारत ने एक रजत और 10 कांस्य पदक जीते। चीन 21 स्वर्ण, 12 रजत और आठ कांस्य पदक के साथ शीर्ष पर रहा।
उत्तर कोरिया 30 पदक (18 स्वर्ण, 11 रजत, 1 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि चीनी ताइपे ने तीन स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
भारत महिला टीम रैंकिंग में 487 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा। चीन 578 अंक के साथ महिला टीम रैंकिंग में शीर्ष पर रहा। चीनी ताइपे (491 अंक) ने दूसरा स्थान हासिल किया।
चीन पुरुषों की टीम रैंकिंग में भी 593 अंक के साथ शीर्ष पर रहा। भारत 379 अंक के साथ पांचवें पायदान पर रहा।
प्रतियोगिता के आयोजक भारतीय भारोत्तोलन महासंघ की विज्ञप्ति के मुताबिक इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में 25 विश्व रिकॉर्ड टूटे और 27 नए एशियाई रिकॉर्ड बने।
उत्तर कोरिया की री सुक (63 किग्रा) को महिलाओं में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया जबकि चीन के ही यूजी (65 किग्रा) पुरुषों में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे।
भाषा सुधीर
सुधीर

Facebook


