ओलंपिक खेलों में पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन

Ads

ओलंपिक खेलों में पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - July 28, 2021 / 04:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:56 PM IST

तोक्यो, 28 जुलाई ( भाषा ) ओलंपिक खेलों के पांचवें दिन भारत का प्रदर्शन इस प्रकार रहा ।

तीरंदाजी :

तरूणदीप राय ने उक्रेन के ओलेक्सी हुनबिन को पुरूषों की व्यक्तिगत स्पर्धा के पहले दौर में 6 . 4 से हराया । दूसरे दौर के शूट आफ में इस्राइल के इते शैननी से हारे ।

प्रवीण जाधव ने रूसी ओलंपिक समिति के गालसान बी को पहले दौर में 6 . 0 से हराया लेकिन दूसरे दौर में अमेरिका के ब्राडी एलिसन से 0 . 6 से हारे ।

दीपिका कुमारी ने महिलाओं के व्यक्तिगत वर्ग के पहले दौर में भूटान की करमा को 6 . 0 से हराया । दूसरे दौर में अमेरिका की जेनिफर मुसिनो फर्नांडिज को 6 . 4 से मात दी ।

बैडमिंटन :

पी वी सिंधू ने महिला एकल वर्ग के ग्रुप जे के मैच में हांगकांग की एन चियुंग को 21 . 9, 21 . 16 से मात दी । प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंची ।

बी साइ प्रणीत को नीदरलैंड के एम कालजोउ ने 21 . 14, 21 . 14 से हराया । क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में नाकाम ।

मुक्केबाजी :

पूजा रानी ने अल्जीरिया की इचराक चैब को महिलाओं के 75 किलोवर्ग में हराया ।

हॉकी :

भारतीय महिला टीम पूल ए के मैच में ब्रिटेन से 1 . 4 से हारी ।

नौकायन :

अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह पुरूषों के लाइटवेट डबल स्क्लस में छठे स्थान पर , पदक दौड़ के लिये क्वालीफाई नहीं कर सके ।

सेलिंग :

केसी गणपति और वरूण ठक्कर पुरूषों की स्किफ 49 में 18वें स्थान पर रहे ।

भाषा मोना नमिता

नमिता