भारत ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट पर 168 रन पर रोका

Ads

भारत ने दूसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को पांच विकेट पर 168 रन पर रोका

  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 08:47 PM IST

ब्रिस्टल, 30 मई (भाषा) बाएं हाथ की स्पिनर श्री चरनी ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाये जिससे भारत ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में शनिवार को यहां इंग्लैंड को पांच विकेट पर 168 रन पर रोक दिया।

चरनी के अलावा, नंदानी शर्मा (36 रन देकर एक विकेट) और श्रेयांका पाटिल (29 रन देकर 1 विकेट) को भी एक-एक सफलता मिली।

इंग्लैंड की ओर से फ्रेया केम्प ने 13 गेंदों पर नाबाद 39 रन की आक्रामक पारी खेली। सलामी बल्लेबाज डैनी व्याट-हॉज ने 29 रन बनाए।

भाषा आनन्द

आनन्द