भारत ने दूसरे टी20 में इंग्लैंड को दिया 191 रन का लक्ष्य

Ads

भारत ने दूसरे टी20 में इंग्लैंड को दिया 191 रन का लक्ष्य

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 08:49 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 08:49 PM IST

मैनचेस्टर, चार जुलाई (भाषा) भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 190 रन बनाये।

भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने 49, सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 43 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 37 रन का योगदान दिया।

भारत के लिए सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 14 रन बनाये। तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर में नाबाद 24 रन की तेज तर्रार पारी से टीम को 190 रन तक पहुंचाया।

इंग्लैंड के लिए सैम कुरन ने तीन विकेट लिये।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता