Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, इस महान बल्लेबाज का तोड़ा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी

Ads

Vaibhav Sooryavanshi Debut: वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, इस महान बल्लेबाज का तोड़ा रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 07:06 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 07:21 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi Debut/Photo Creadit: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में डेब्यू का मौका मिला
  • 15 साल 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर उन्होंने भारतीय पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र में पदार्पण का नया रिकॉर्ड बनाया
  • उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 1989 में बने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के भारतीय पुरुष रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया

Vaibhav Sooryavanshi Debut: टीम इंडिया और इंग्लैंड (India vs England 2nd T20) के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज मैनचेस्टर में खेला जा रहा है, इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। वहीं, इस मैच में भारतीय टीम में एक बड़ा बदलाव हुआ है, संजू सैमसन की जगह 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है।

IND vs ENG 2nd T20I Live Streaming इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 15 साल 99 दिन में ही डेब्यू करते ही इस युवा खिलाड़ी (Vaibhav Sooryavanshi Debut) ने नया इतिहास रच दिया है,  सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल और 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था।

यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

India (Playing XI): Vaibhav Sooryavanshi, Abhishek Sharma, Ishan Kishan(w), Shreyas Iyer(c), Tilak Varma, Shivam Dube, Harshit Rana, Axar Patel, Ravi Bishnoi, Arshdeep Singh, Varun Chakaravarthy

England (Playing XI): Philip Salt, Jos Buttler(w), Harry Brook(c), Jacob Bethell, Tom Banton, Sam Curran, Will Jacks, Liam Dawson, Adil Rashid, Jofra Archer, Josh Tongue

 

ये भी पढ़ें

 

 

वैभव सूर्यवंशी ने कौन सा रिकॉर्ड बनाया?

उन्होंने 15 साल 99 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर भारतीय पुरुष क्रिकेट में सबसे कम उम्र में पदार्पण करने का रिकॉर्ड बनाया।

उन्होंने किसका रिकॉर्ड पीछे छोड़ा?

उन्होंने Sachin Tendulkar के 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी को किसकी जगह मौका मिला?

दूसरे टी20 मुकाबले में उन्हें संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया।

भारत और इंग्लैंड के बीच यह कौन-सा मुकाबला है?

यह पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला है, जो मैनचेस्टर में खेला जा रहा है।

भारत के कप्तान कौन हैं?

इस मुकाबले में भारतीय टीम की कप्तानी Shreyas Iyer कर रहे हैं।