नयी दिल्ली, चार जुलाई (भाषा) सूरजमुखी तेल से सस्ता होने तथा बिनौले तेल की कमी के बीच देश के तेल-तिलहन बाजारों में शनिवार को मूंगफली की मांग बढ़ने से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया।
कम उपलब्धता के बीच मांग बढ़ने के कारण बिनौला तेल भी मजबूत रहे। शुक्रवार रात शिकागो एक्सचेंज बंद रहने की वजह से सामान्य एवं सुस्त कारोबार के बीच सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तेल के दाम स्थिर बने रहे।
सूत्रों ने कहा कि शुक्रवार को शिकागो एक्सचेंज में अवकाश होने की वजह से कामकाज काफी सुस्त रहा। महाराष्ट्र में प्लांट वालों ने सोयाबीन का खरीद दाम 120 रुपये क्विंटल बढ़ाया जबकि मध्य प्रदेश में प्लांट वालों की ओर से दाम में कोई वृद्धि नहीं की गई। सोयाबीन के डी-आयल्ड केक यानी तेल रहित खल की स्थानीय मांग के बीच सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।
उन्होंने कहा कि सूरजमुखी का तेल मंहगा है और बिनौले तेल की उपलब्धता काफी कम है। ऐसे में सस्ता होने की वजह से मूंगफली तेल की काफी मांग है। मांग बढ़ने की वजह से मूंगफली तेल-तिलहन के दाम में सुधार आया। मांग होने और उपलब्धता नहीं के बराबर रहने की वजह से बिनौला तेल के दाम में भी सुधार आया।
ऊंचे दाम में मांग काफी कमजोर रहने के बीच सरसों तेल-तिलहन, पाम-पामोलीन तेल के दाम भी स्थिर बने रहे।
तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन – 7,525-7,550 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली – 6,750-7,325 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 15,625 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,500-2,800 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 15,525 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,565-2,665 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,565-2,710 रुपये प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,250 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,975 रुपये प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 13,400 रुपये प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,400 रुपये प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 14,175 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना – 7,000-7,050 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 6,850-6,925 रुपये प्रति क्विंटल।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण