वैभव सूर्यवंशी ने किया अंतरराष्ट्रीय पदार्पण, भारत ने दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

Ads

वैभव सूर्यवंशी ने किया अंतरराष्ट्रीय पदार्पण, भारत ने दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 06:57 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 06:57 PM IST

मैनचेस्टर, चार जुलाई (भाषा) भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शनिवार को मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने इस मैच में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया है। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने एकादश में संजू सैमसन की जगह ली।

महज 15 वर्ष और 99 दिन की उम्र में पदार्पण करते हुए वह भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 वर्ष 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

इंग्लैंड ने भी अपनी अंतिम एकादश में दो बदलाव किए। टीम में तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई, जबकि तेज गेंदबाज जोश टंग को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का अवसर मिला।

दोनों टीमों के बीच चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेला गया पहला टी20 मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। उस मैच में भारत ने सात विकेट पर 189 रन बनाए थे, लेकिन बारिश के कारण दूसरी पारी शुरू नहीं हो सकी।

भाषा

आनन्द नमिता

नमिता

आनन्द