भारत ने वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य दिया

Ads

भारत ने वेस्टइंडीज को 365 रन का लक्ष्य दिया

  •  
  • Publish Date - July 24, 2023 / 12:57 AM IST,
    Updated On - July 24, 2023 / 12:57 AM IST

पोर्ट ऑफ स्पेन, 23 जुलाई (भाषा) भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी दो विकेट पर 181 रन पर घोषित करके मेजबान टीम को 365 रन का लक्ष्य दिया।

कप्तान रोहित शर्मा ने 57 जबकि इशान किशन ने 52 रन की पारी खेली।

इससे पहले भारत के 438 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 255 रन ही बना सकी थी और 183 रन से पिछड़ गई थी।

भाषा सुधीर

सुधीर