कोलकाता टेस्ट- भारत की पहली पारी 172 रन पर सिमटी

कोलकाता टेस्ट- भारत की पहली पारी 172 रन पर सिमटी

कोलकाता टेस्ट- भारत की पहली पारी 172 रन पर सिमटी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 18, 2017 6:01 am IST

 

कोलकाता। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की पहली पारी 172 रनों पर सिमट गई. भारतीय टीम ने पांच विकेट पर आगे खेलना शुरू किया था.

टीम इंडिया से चेतेश्वर पुजारा ने 52 रन बनाकर अपना 16वां अर्धशतक पूरा किया, बारिश की वजह से बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाए. ऋद्धिमान साहा ने 29 रन जोड़े. श्रीलंका के गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाज़ों ने घुटने टेक दिए. श्रीलंका के सुरंगा लकमल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए.

 

52वें ओवर में रवींद्र जडेजा 22 रन और ऋद्धिमान साहा (29 रन, 83 गेंद, छह चौके) के विकेट लिए. ये दोनों विकेट स्पिन गेंदबाज दिलरुवान परेरा के खाते में गए. भारतीय टीम का नौवां विकेट भुवनेश्‍वर कुमार 13रन के रूप में गिरा जिन्‍हें तेज गेंदबाज लकमल ने विकेटकीपर डिकवेला से कैच कराया.

ये भी पढ़ें- कोलकाता टेस्ट: दूसरा दिन भी बारिश में धुला, भारत 5/74

नौ विकेट गिरने के बाद मो. शमी और उमेश यादव ने आक्रामक शॉट लगाते हुए भारतीय स्‍कोर को 150 रन के पार पहुंचाया. टीम इंडिया का आखिरी विकेट मो. शमी 24रन के रूप में गमागे के खाते में गया. उमेश यादव छह रन बनाकर नाबाद रहे. श्रीलंका के लकमल ने चार विकेट लिए. लाहिरु गमागे, दासुन शनाका और दिलरुवान परेरा के खाते में दो-दो विकेट आए.

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में