India Team For West Indies Series: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वन-डे टीम में इन नए खिलाड़ियों की एंट्री, जानिए कौन-कौन है टी20 टीम में शामिल

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वन-डे टीम में इन नए खिलाड़ियों की एंट्री, India Team For West Indies ODI and T20 Series

India Team For West Indies Series: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वन-डे टीम में इन नए खिलाड़ियों की एंट्री, जानिए कौन-कौन है टी20 टीम में शामिल
Modified Date: September 16, 2026 / 09:17 pm IST
Published Date: September 16, 2026 9:17 pm IST

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। वनडे में केएल राहुल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। बीसीसीआई ने पहली बार नमन धीर और आकिब नबी डार को वनडे टीम में शामिल किया है।

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।

टी20 टीम में इन्हें मिला मौका

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

27 सितंबर से शुरू होगा मैच

बता दें कि इसी महीने वेस्टइंडीज की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने भारत दौरे पर आएगी। वनडे सीरीज की शुरुआत 27 सितंबर से होगी। पहला वनडे मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में, दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।