अंडर-19 महिला सैफ चैंपियनशिप में बांग्लादेश से हार के बाद नेपाल से भिड़ेगा भारत

अंडर-19 महिला सैफ चैंपियनशिप में बांग्लादेश से हार के बाद नेपाल से भिड़ेगा भारत

अंडर-19 महिला सैफ चैंपियनशिप में बांग्लादेश से हार के बाद नेपाल से भिड़ेगा भारत
Modified Date: February 5, 2024 / 05:40 pm IST
Published Date: February 5, 2024 5:40 pm IST

ढाका, पांच फरवरी (भाषा) भारतीय महिला फुटबॉल टीम बांग्लादेश के खिलाफ 0-1 की निराशाजनक हार से उबरकर मंगलवार को यहां अंडर-19 महिला सैफ चैंपियनशिप में नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी।

रविवार को भारत ने मेजबान बांग्लादेश के खिलाफ इंजरी टाइम में गोल खाया था जिसके कारण उसे शिकस्त का सामना करना पड़ा।

भारतीय टीम ने बांग्लदेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता लग रहा था।

बांग्लादेश ने हालांकि मैच के अंतिम लम्हों में गोल दागकर भारत के खिलाफ जीत दर्ज की।

वर्ष 2019 में हुई पिछली सैफ अंडर-19 महिला चैंपियनशिप में भारत ने नेपाल को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी जहां उसका सामना बांग्लादेश से हुआ था।

भारत अगर मंगलवार को नेपाल के खिलाफ जीत दर्ज करता है या मुकाबला ड्रॉ भी करा लेता है तो फाइनल में जगह बना लेगा।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में