भारत अगले साल निशानेबाजी की एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

भारत अगले साल निशानेबाजी की एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

भारत अगले साल निशानेबाजी की एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा
Modified Date: February 3, 2026 / 11:11 am IST
Published Date: February 3, 2026 11:11 am IST

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) भारत अगले साल एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप (राइफल/पिस्टल) की मेजबानी करेगा, जिसमें 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए आठ कोटा स्थान दांव पर लगे होंगे।

एशियाई निशानेबाजी परिसंघ ने भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश सिंह देव को लिखे पत्र में इसकी पुष्टि की। एनआरएआई ने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में होगा और इसकी तिथियों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

एशियाई निशानेबाजी परिसंघ ने पत्र में कहा, ‘‘हम भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ को एशियाई राइफल/पिस्टल चैंपियनशिप 2027 की मेजबानी हासिल करने पर बधाई देते हैं, जहां लॉस एंजिल्स में 2028 में होने वाले ओलंपिक खेलों के लिए आठ कोटा स्थान वितरित किए जाएंगे।‘‘

पीटीआई के पास मौजूद पत्र में कहा गया है, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि आपके (एनआरएआई) नेतृत्व में चैंपियनशिप का आयोजन उच्चतम मानकों के अनुरूप होगा और यह एक सफल प्रतियोगिता साबित होगी।’’

भाषा

पंत

पंत


लेखक के बारे में