भारत ने श्रीलंका के दो विकेट चटकाये
भारत ने श्रीलंका के दो विकेट चटकाये
कोलंबो, 24 अगस्त (भाषा) भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित करने के बाद महज आठ रन के स्कोर पर श्रीलंका के दो विकेट झटककर मैच पर अपना दबदबा कायम रखा है।
भारत ने दिन की शुरुआत पांच विकेट पर 300 रन से आगे की। ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 115 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 63 रन की उपयोगी पारी खेली।
श्रीलंका ने दिन के अंतिम सत्र में महज तीन ओवर बल्लेबाजी की, लेकिन इस दौरान उसके दो विकेट गिर गए।
प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा को पवेलियन भेजा, जबकि मानव सुथार ने दिन की आखिरी गेंद पर रात्रि प्रहरी प्रभात जयसूर्या को आउट कर दिया।
दो मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पीछे चल रहा श्रीलंका पहली पारी में भारत से अभी 495 रन पीछे है। दिन का खेल समाप्त होने के समय कामिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
भाषा आनन्द सुधीर
सुधीर

Facebook


