भारत की अंडर-17 महिला टीम पहले दोस्ताना मैच में रूस से हारी

भारत की अंडर-17 महिला टीम पहले दोस्ताना मैच में रूस से हारी

भारत की अंडर-17 महिला टीम पहले दोस्ताना मैच में रूस से हारी
Modified Date: April 11, 2026 / 08:36 pm IST
Published Date: April 11, 2026 8:36 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) भारतीय अंडर-17 महिला टीम शनिवार को रूस के सोची में मात्सेस्ता फुटबॉल सेंटर में खेले गए पहले दोस्ताना मैच में रूस से 0-4 से हार गई।

वैलेरिया मेन्यैलोवा ने 44वें मिनट में मेजबान टीम को बढ़त दिलाई। डाना डोब्रोविट्स्काया और अलीसा क्लिमोवा ने क्रमशः 57वें और 72वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला, जिसके बाद एंजेलिना गुल्यायेवा ने 88वें मिनट में स्कोर पूरा किया।

इटली की पामेला कोंटी की कोचिंग वाली भारतीय टीम इन मैत्री मैच का इस्तेमाल अगले महीने चीन में होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप की तैयारी के लिए कर रही है।

भारतीय टीम अब 14 और 17 अप्रैल को रूस से दो और मैत्री मैच खेलेगी।

भाषा नमिता आनन्द

आनन्द


लेखक के बारे में