नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) अरूणाचल प्रदेश में आगामी त्रिकोणीय दोस्ताना मैचों के लिये भारत की 24 सदस्यीय अंडर 23 पुरूष फुटबॉल टीम की रविवार को घोषणा कर दी गई ।
टूर्नामेंट में भारत, भूटान और ताजिकिस्तान की अंडर 23 टीमें भाग लेंगी । यह अरूणाचल प्रदेश के यूपिया में 25 से 31 मार्च तक खेला जायेगा ।
पहला मुकाबला भूटान और ताजिकिस्तान के बीच 25 मार्च को होगा । भारतीय टीम 28 मार्च को भूटान से खेलेगी और ताजिकिस्तान से 31 मार्च को सामना होगा ।
सभी मैच शाम सात बजे शुरू होंगे ।
भारतीय अंडर 23 टीम :
गोलकीपर : दीपेश चौहान, मोहनराज के, प्रियांश दुबे
डिफेंडर : दीपेंदु बिश्वास, हर्ष पालांडे, परमवीर, रिकी मीतेइ हाओबाम, रोनी खारबुडोन, सनातोंबा सिंह, शुभम भट्टाचार्य
मिडफील्डर : ई येसुदासन, लालरेम्टलुआंगा फनाइ, लालरिन्लियाना नाम्टे, मैकार्टोन लुईस निकसन, मोहम्मद सनन के, शिवाल्डो सिंह, तोंबा सिंह हाओबाम, विनित वेंकटेश, जोथान्पुइया
फॉरवर्ड : एडिसन सिंह थोकचोम, लालथांकिमा, मोहम्मद अजसल, सुहेल अहमद भट, थोई सिंह ।
भाषा मोना
मोना